दारौंदा में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान

 दारौंदा से रविन्द्र कु गुप्ता की रिपोर्ट।
दारौंदा प्रखंड के विभिन्न गाँवो के लोग बिजली के लिए परेशान है।गर्मी का दिन आ गया लेकिन हमेशा बिजली गुल रहती है। सरकार के आदेशानुसार 18 घण्टे बिजली देने की व्यवस्था है लेकिन अधिक से अधिक 24 घण्टे में 8 से 10 घंटे बिजली रह रही है। लोगो द्वारा समय से बिजली विल जमा किया जा रहा है। लेकिन बिजली का कोई समय ही नही है की वह कब आता है और कब जाता है।इसके लिए कई बार लोग महाराजगंज के एसडीओ से मिले लेकिन इस तरह की बिजली की समस्या का समाधान नही हो रहा है।