भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब दा के निधन पर क्रीड़ा भारती ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी के निधन से क्रीड़ा भारती परिवार मर्माहत है ।
उक्त विचार क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर अधिकारी ने कहीं । उन्होंने कहा कि प्रणब दा लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक उच्च पदों पर रहते हुए सदैव जमीन से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे। मृदु व मिलनसार व्यक्तित्व के कारण राजनीतिक जीवन में सर्वप्रिय थे। भारतीय परंपराओं का उनके जीवन में समावेश था।
श्री अधिकारी ने कहा कि प्रणब दा के निधन का समाचार वेदनादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।
वहीं प्रांत मंत्री श्री अमित कुमार ठाकुर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणव मुखर्जी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे संसदीय मामलों के विशेषज्ञ थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने देश की सेवा की। उन्हें देशवासी हमेशा याद रखेंगे। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूँ।
क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के सह मंत्री व मीडिया प्रभारी श्री नवीन सिंह पर ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति , भारतरत्न प्रणब दा थे, जिन्होंने बतौर रक्षा मंत्री कहा था— ”आतंकवादी पाकिस्तान से नहीं आते हैं, तो क्या चांद पर से आते हैं?”
भ्रष्टचारियों से भरे कैबिनेट में वे ईमानदारी का उदाहरण थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहने की ताकत प्रदान करने की
कृपा करें ।