डोरीगंज। अवतार नगर थाने के एसएसआई अजीत कुमार सिंह ने धारीपुर हराजी गांव में छापेमारी कर 40 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज धारीपुर हराजी निवासी बंशरोपण राय है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया। वहीं डोरीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के तिवारी घाट पर एक गुमटी में छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब जब्त किया। वहीं मौके से धंधेबाज लोदीपुर चिरांद निवासी उमेश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।