भारत बंद के दौरान पत्रकार की बाइक तोड़ी, वीडियो बनाने वालों से उलझे प्रदर्शनकारी
संवाददाता, छपरा
छपरा शहर में बंद का व्यापक असर दिखा। बन्द करा रहे लोगों ने बांस बल्लो से घेरकर शहर की हृदयस्थली काहे जानेवाले म्युनिसिपल चौक को जाम कर दिया था। इसके अतिरिक्त थोड़े समय के लिए लोगो ने थाना चौक को भी जाम किया था लेकिन बाद में वहां से जाम हटा दिया गया।

शहर के दुकानदारों ने बन्द के समर्थन में स्वेक्षा से अपनी दुकानें बंद रखी। शहर की सड़कें वीरान व सुनसान रही। आमलोगों ने भी घर से निकलने में परहेज किया।
पत्रकार की गाड़ी तोड़ी, फ़ोटो खींचने वालो से उलझे
भारत बंद का समाचार संकलन के लिए निकले न्यूज़ चैनल के पत्रकार ज़ाकिर अली की बाइक को उपद्रवियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ज़ाकिर अली की बाइक पर बड़े बड़े अक्षरों में उनके न्यूज़ चैनल का नाम लिखा था लेकिन फिर भी उपद्रवियों ने पत्रकार की बाइक तोड़ डाली। वही म्युनिसिपल चौक पर बन्द का फोटो खींच रहे पत्रकार व अन्य लोगो से प्रदर्शनकारी उलझ गए व जबरन लोगो के मोबाइल से फ़ोटो व वीडियो को डिलीट करवाया।

वही एकमा प्रखण्ड के रसूलपुर क्षेत्र में भी दैनिक समाचारपत्र के संवाददाता देवेंद्र सिंह के साथ असामाजिक तत्वो ने नोक झोंक किया। बन्द की तस्वीरे अपने कैमरे में कैद करनेवाले देवेंद्र सिंह से जबरन वो तस्वीरें डिलीट कराई गई।
भारत बंद करनेवालों ने एकमा, रसूलपुर बाजार, महेंद्र चौक जलालपुर, नैनी, फाकुली, उमधा, रिविलगंज, मढौरा, डोरीगंज, अमनौर, ताजपुर बाजार समेत कई जगहों पर भारत बंद किया।