ठनका गिरने से एक घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के खानपुर खैरांटी गांव में मवेशी चराने के दौरान ठनका गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल गांव के ही छोटे साह बताया जाता है। बताया जाता है कि छोटे साह गुरुवार की दोपहर गांव में भैंस चरा रहा था तभी कुछ दूरी पर ठनका गिरा। इस दौरान वह ठनका के चपेट में आ गया और इस कारण वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।