नालंदा :अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 25 हजार का सामान चोरी
नालन्दा। कुमुद रंजन सिंह

जिले के रहुई प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबा में अज्ञात चोरों ने दवा, ब्लड प्रेशर मशीन, सहित अन्य सामानों को अस्पताल के छत पर चढ़कर व दरवाजा तोड़कर चोरी कर लिया बताते चलें कि होली से पहले हुई इस चोरी की रिपोर्ट भागन बिगहा थाने को दी गई थी लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद आज तक कोई भी पुलिस पदाधिकारी मामले का संज्ञान लेते नजर नहीं आए ।सोमबार को पूछे जाने पर इसकी सूचना सिविल सर्जन नालंदा सहित अन्य विभागों को भी दिया गया है रहुई पीएचसी प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद चौधरी ने बताया कि पत्रांक 279 दिनांक 10/ 2 /18 को पत्र भेजकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाना को दिया गया था जिसकी रिसीविंग कॉपी 12 /2 /18 को भी प्राप्त हुआ था लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद ना तो कोई पुलिस पदाधिकारी अंबा के स्वास्थ्य केंद्र देखने आए और नहीं किसी तरह के कोई कार्रवाई करते नजर आए पूछे जाने पर भागन बिगहा थाना प्रभारी आलोक चौधरी ने बताया कि किसी तरह का कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।




Recent Comments