
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है। सांसद के मुताबिक, करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला किया।
अतुल कश्यप दैनिक खोज खबर”:--दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि ये सब एक रोड रेज के बाद हुआ। हालांकि, हमले के दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है। सांसद के मुताबिक, करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला किया। उनका घर 159 नॉर्थ एवेन्यू है। हमले के समय मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत में मनोज तिवारी ने आशंका जताई है कि इस हमले में पुलिस भी शामिल हो सकती है। हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। मनोज तिवारी के मुताबिक, ये जानलेवा हमला है। हमारे दो साथी घायल हैं।




Recent Comments