प्रकाश नार्थ

रिविलगंज(सारण) 11 जुलाई। बिहार भाजपा प्रदेश कीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वधान में आज वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में रिविलगंज के इनई शक्ति केंद्र पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमे फलदार वृक्ष जैसे आम,अमरूद,जामुन,आंवला का पेड़ सहित दर्जनों पेड़ लगाया गया।इस अवसर पर बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण को अगर बचाना है तो वृक्ष लगाना ही एक मात्र उपाय बचा है , कुछ दिन पहले ऑक्सीजन के कमी से देश मे हजारों लोगों की जान चली गयी अब हम सभी पेड़ लगाय एवं पेड़ को बचाय। 5 वार के नेशनल खिलाड़ी अभिषेक कालू ने कहा कि भाजपा द्वारा जो वृक्ष लगाने का कार्य जो हो रहा है बहुत ही सराहनीय एवं जनहित का कार्य हो रहा है। सारण जिला के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के निबर्तमान संयोजक सह बॉलीवॉल के राष्ट्रीय कोच लगाया रमेश कु सिंह ने कहा कि जहा पेड़ ज्यादा होते है वहा बीमारी कम होता है एवं आस पास का माहौल शुद्ध होता है। इस अभियान में धावक सुशील सोनी , लोकनाथ गुप्ता,बूथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह , समाजसेवी सोनू गुप्ता, समाजसेवी जग नारायण सिंह काका, सुनील साह आदि सामिल हुए।