बिदूपुर राघोपुर विधानसभा के भाजपा शक्तिकेन्द्र की बैठक सम्पन्न

बिदूपुर(वैशाली) : बिदूपुर राघोपुर विधानसभा के भाजपा शक्तिकेन्द्र की बैठक दिलावरपुर पूर्वी वसुधा केंद्र में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बलराम खत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वही संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से अगामी 26 फरबरी को प्रत्येक कार्यकर्ता व समर्थकों को अपने घरों पे कमलदीप जलाने को निर्देशित किया गया। वही 3 मार्च को पूरे भारत के हर प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालने की योजना बनाई गई तथा 3 मार्च को बिहार में पटना के गाँधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रैली में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने सरकार में किये गए कार्यो के बारे में बताएंगे इसलिए रैली में भारी से भारी संख्या में लोगो से गाँधी मैदान पहुंचने का योजना भी बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।