
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज(सारण):
“””””””'””””
गरखा प्रखण्ड के नराव सूर्य मंदिर परिसर में गरखा मंडल भाजपा ( पूर्वी ) के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता मे महान चिन्तक , विचारक , जनसंघ के संस्थापक महामंत्री , एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पुर्वक मनायी गयी ।

सर्वप्रथम आगत अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला साथ ही इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक की गई जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जैसा व्यक्ति मानव कल्याण के उद्देश्य से कभी कभी इस धरती पर आता है जो अल्प समय मे भी वो कर जाता है जिसका देश और दुनिया के लोग अवलोकन करते है पंडित जी का व्यक्तित्व इसी प्रकार का था वे महान चिंतक दूरदर्शी कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे , केंद्र प्रायोजित कार्यो की चर्चा करते हुए ज्ञानचंद माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत देश ही नही पूरी दुनिया की पहली ऐसी योजना है जिसमे गरीबो के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने पांच लाख तक के इलाज को मुफ्त में कराने की जो योजना चलाई है उससे अब कोई भी गरीब परिवार पैसे के आभाव में इलाज ना होने की वजह से नही मरेगा तथा बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी पा सकेगा । इस पूरे कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद माझी , संजय सिंह , मंडल प्रभारी इंदर राय , मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं विस्तारक राजेश सिंह , मंडल महामंत्री प्रो ०विश्वमो




Recent Comments