
मढ़ौरा(सारण): होली पर्व को लेकर सारण डीआईजी द्वारा स्थानीय अनुमंडल पुलिस कार्यालय प्रकोष्ठ में शांति ब्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों की बैठक की गई ।वुधवार को सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने बैठक में उपस्थित मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, प्रभारी डीएसपी इंद्रजीत कुमार बैठा,ट्रेनी आईपीएस व मढ़ौरा थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह एवं क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को होली में सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।जिसमें पांच वर्ष पहले तक के साम्प्रदायिक दंगों वाले स्थानों को चिन्हित कर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक कर सदभाव का माहौल बनाने को कहा गया।वही पुलिस अधिकारियों को जिले के उत्तरी छोड़ गंडक नदी के किनारे और अन्य जगहों पर भी देशी शराब चुलाई करने वाले के खिलाफ अभियान चला शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया।साथ ही साम्प्रदायिक कांडो में पूर्व से लिप्त तत्वों को चिन्हित कर प्रतिदिन 107 की नोटिस जारी ब्यक्ति को बॉन्ड की कार्रवाई कर मुख्यालय को रिपोर्ट देने के लिए जोड़ दिया गया।इसके लिए मढ़ौरा एसडीओ सह दंडाधिकारी बिनोद कुमार तिवारी को विशेष रूप से डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने सख्ती बरतने के लिए निर्देशित किया।वही सभी थानाध्यक्ष को सुझाव दिया गया कि मोबाइल में दो नंबर चालू रखने के साथ ही क्षेत्र में तैनात पुलिस बल का भी मोबाइल नंबर अपने पास रखेंगे और क्षेत्रों का फीडबैक लेकर जरूरी लगने पर वरीय अधिकारियों को यथाशीघ्र सूचना मुहैया कराएंगे।चट्टी-बाजार में भ्रमणशील पुलिस जवानों की पैनी नजर पर्व समाप्ति तक रखने के लिए हिदायत दी गई।इस मौके पर मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, मढ़ौरा के प्रभारी डीएसपी सह ट्रैफिक डीएसपी इंद्रजीत कुमार बैठा, ट्रेनी आईपीएस सह मढ़ौरा थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, इसुआपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास, गौरा ओपी इंचार्ज आर.सी.तिवारी, मशरक थानाध्यक्ष, तरैया थानाध्यक्ष, पानापुर थानाध्यक्ष समेत अनुमंडल क्षेत्र के कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।
●मढ़ौरा थाने में शांति समिति की बैठक
मढ़ौरा(सारण). स्थानीय थाना परिसर में प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने शांति समिति की बैठक की।वुधवार को आयोजित बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस श्री सिंह ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी ली और वहा पर जनप्रतिनिधियों के साथ मसले पर गहन विमर्श करने की बात कही।साथ ही साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव लिया।इस मौके पर इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय, सीओ ओमप्रकाश, एसआई अरुणांजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रियरंजन पांडेय समेत अन्य लोग भी थे।




Recent Comments