
मैरवा(सिवान) । पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बिहार सरकार द्वारा सम्मानित होने के बाद रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का मैरवा पहुंचने पर हिमेश्वर ह्युमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।आपको बताते चलें कि कल बिहार सरकार द्वारा राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रिय खेल सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसमें रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की तीन खिलाड़ी सुश्री रागिनी कुमारी, खुशबू कुमारी एवं खुशबू शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त हुआ ।बिहार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इन तीनों खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र,प्रतीक चिन्ह एवं एक ₹100000 देकर के सम्मानित किया। तीन अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी रागिनी कुमारी इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी जिसके कारण वह सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सकी। जबकि अन्य 11 खिलाड़ियों को बिहार राज्य के कई पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र मोमेंटो एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। जहां हैंडबॉल खिलाड़ियों को ₹11000 नगद राशि दिए गए वहीं फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी ₹10000 प्राप्त हुए ।आज सुबह जब इन बेटियों का कारवां मैरवा के हिमेश्वर खेल विकास केंद्र में पहुंचा तो गांव के नर और नारी उमड पड़े तथा वहां खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर फूल माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक एवं संजय पाठक ने कहा कि हमारी इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय श्रेणी सम्मान प्राप्त करके रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। आने वाले भविष्य में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी एवं हिमेश्वर एजुकेशनल ट्रस्ट एक साथ मिलकर के सिवान जिले के प्रत्येक प्रखंड में बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का काम करेगा। इस अवसर पर अलोक सिंह,चंद्र भूषण,योगेन्द्र चौबे हिमेश्वर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार,सचिव पूनम देवी, सीनियर खिलाड़ी पुतुल कुमारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पूर्व भारतीय कप्तान अमृता कुमारी ,राधा कुमारी वरिष्ठ खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह, सुशील कुमार यादव ,राजकुमार ठाकुर सहित सैकड़ों खेल प्रेमी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।




Recent Comments