
वैशाली : अवर डाकघर की मनमानी से त्रस्त खाता धारियों किया जमकर हंगामा
राजापाकर-अवर डाकघर राजापाकर के दर्जनों महिला पुरुष खाता धारियों ने जमा निकासी नहीं होने पर पोस्ट ऑफिस परिसर में किया हल्ला हंगामा किया महीनों से दौड़ रहे हैं लेकिन जमा निकासी नहीं हो रही. रामकृपाल राय ने कहा कि के केबीपी फिक्स के पूरे आठ माह हो गए लेकिन भुगतान नहीं मिला। रामजी राय ने कहा फिक्स पूरा हो गया निकासी नहीं हो रही। राजकुमार ने कहा पैसा दो माह से निकासी नहीं हो रही। राजीव झा ने बताया फिक्स डिपॉजिट पूरे 9माह हो गए लेकिन पैसा पोस्ट ऑफिस नहीं दे रहा. जगिया देवी ने कहा केभीपी पूरा हो गया है पैसा नहीं मिल रहा, बेटी की शादी है मैं क्या करूं। समाजसेवी अनिल यादव ने कहा की दर्जनों स्थानीय बुजुर्गों का पेंशन खाता इस पोस्ट ऑफिस में है। लेकिन भुगतान नहीं होने से बुजुर्गों को बड़ी परेशानी हो रही है खाताघारी रोज पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं पोस्ट मास्टर सुरेंद्र शाह छुट्टी लेकर इसी हल्ले हंगामे को ले घर चले गए। डाक कर्मियों ने बताया कि इसी हल्ला हंगामे को लेबे छुट्टी पर चले गए हैं। एवं मेडिकल छुट्टी भी दो माह का ले सकते हैं। मात्र एक व्यक्ति के सहारे पोस्ट ऑफिस को चलाया जा रहा है. जबकि दो कर्मियों की सख्त जरूरत है।प्रभारी पोस्ट मास्टर हरिश्चंद्र सहनी ने बताया कि हमेशा लिंक फेल एवं कोड नहीं खुलने की समस्या से खता धारियों को परेशानी हो रही है. नए प्रभारी पोस्टमास्टर को अभी तक कोड नहीं मिला है। मौके पर उपस्थित खाताधारी विभा देवी, मनिया देवी ,निर्मला देवी, सुदामा देवी, मीरा देवी, राम कुमार राय आदी लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से उनकी समस्या के निदान की मांग की है। नहीं तो वे सभी खातेदारी पोस्ट ऑफिस में तालाबंदी करने का कार्य करेंगे।




Recent Comments