
पचपतरा वनदेवी मंदिर में होगी नवरात्र पाठ
गड़खा : प्रखंड के पचपतरा स्थित वनदेवी मंदिर में 6 मार्च से बासंतिक नवरात्र प्रारंभ होगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।जिगना,मीनापुर,खदहा,मजलिसपुर,फतनपुर,कुचाव, अलोनी,भैसवरा,पिरौना,धरनिटोला,बरबकपुर,पिरारी,जिल्काबाद,टहलटोला मठिया,पँचभिडिया आदि 20 गाँवो के बीच स्थित पचपतरा वनदेवी मन्दिर चैत्र और अश्विन माह में नवरात्र के वक्त दूर-दराज के भक्तों के भीड़ इकट्ठा होती है।यू तो सोमवार और शुक्रवार को पूजन के लिए भक्तों वीर तो उमड़ती ही है।परंतु नवरात्रि में छपरा सीवान गोपालगंज मुजफ्फरपुर के अलावा यूपी के बलिया जिला के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी भक्त अपने मन्नत पूरी करने के लिए माता के दरबार में आते हैं।चौतरफा सभी गांव से 3 किलोमीटर दूर बसा मंदिर अपने आप में काफी मनोरम बनी हुई है।प्राकृतिक सौंदर्य इसकी सुंदरता को और बढ़ा देती है।संत श्रीधर दास जी महाराज के परम प्रिय शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी ने बताया कि नवरात्र में पूजन पाठ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।प्रतिदिन संत ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ ही स्थानीय कलाकारों अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगी।मौके पर पंचायत सचिव रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह, गणेश प्रसाद, सुरेश मास्टर,शिवशंकर व्यास,विजय सिंह,शंकर दानी,दुगरन महन्थ समेत अन्य लोग थे।




Recent Comments