
तरैया(सारण)
थाना क्षेत्र के भागवतपुर में भिखारी ठाकुर के 49 पुण्यतिथि पर उनको याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ उनके तैल चित्र पर फूल- माला चढ़ाया गया।उक्त मौके पर हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष ने भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर को याद करते हुऐ कहा कि भिखारी ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।लोक कलाकार के साथ गीतकार,कवि एवं नाटककार भी थे एक तरफ जहां देश में हिंदी सिनेमा का जिस समय आगाज हो रहा था उस समय संसाधन के अभाव में भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी का अलख जगाने के लिए अपना प्रयास निरंतर जारी रखा।तथा उनके गाए हुए गीत और नाटक जिसमें विदेशिया,बेटी बेचवा सहित अन्य लोकप्रिय है जो भोजपुरी एवं भोजपुरी भाषा के लोगों का जीवन शैली दर्शाता है।आज के समय में अगर सरकार सही फैसला लिया रहता तो भोजपुरी भाषा अश्लीलता के गिरफ्त में नहीं होता। इसके साथ ही युवा पीढ़ी जो भटक रहे हैं और प्रति दिन हजारों अश्लील गीत समाज में पहुंचाया जा रहा है उनको भिखारी ठाकुर से प्रेरणा लेना चाहिए।भिखारी ठाकुर के नाम पर बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण कर युवाओं को और यहां के कलाकारों को मौका देना चाहिए।




Recent Comments