पुलिस ने भेजा जेल ,अभी तक पंचायत सचिव छिनैती कांड का उद्भेदन नहीं हो पायी

छपरा (सारण) जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चकनूर मोहल्ला के सामने बाइक मरम्मत करा रहे वकील अरबिन्द कुमार सिंह गुड्डू की डिक्की से रुपये निकाल रहे उचक्के को धर दबोचा वकील व ग्रामीणों ने । बहरहाल, गिरफ्तार उच्चक्का मुजफ्फरपुर जिला के बरुराज थाना क्षेत्र के बिरहियां निवासी मुन्ना राय व मुकेश राय बताए जाते हैं । अधिवक्ता व ग्रामीणों ने साहस करके दो उच्चके को दबोच कर दिघवारा पुलिस को सुपुर्द कर दिया और उसे जेल भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने वकील व ग्रामीणों के साहस की प्रशंसा की है। गत् मंगलवार को शीतलपुर में पंचायत सचिव वीरबहादुर राम के हाथों एक लाख 70 हजार रूपये की छिनैती कांड का उद्भेदन नहीं कर पायी दिघवारा पुलिस ।बहरहाल, यह पुलिस के लिए चुनौती है, जरायम पेशेवरों का। उचक्के के पास से क्या बरामद हुए हैं? पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।