छपरा-थावे रेलखंड पर खैरा में ट्रेन से गिरकर युवक घायल

मशरक (सारण ) : छपरा-थावे रेलखंड पर खैरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र में मठिया गांव निवासी सत्येन्द्र पटेल के पुत्र दीपक कुमार पटेल बतायें जातें हैं ।घायल युवक को सअनि संजय महाराज व हवलदार अरविंद प्रसाद ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहाँ युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है । घायल युवक को PMCH रेफर कर दिया गया है । परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है ।