
पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोप:
छपरा/आरा। चर्चित भरत भूषण तिवारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की आठ सदस्यीय जांच टीम छपरा से भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंची। टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तक उनका अभियान जारी रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष नागेश तिवारी ने की। संगठन ने बताया कि भरत भूषण तिवारी की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद हत्या किए जाने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए 20 जून 2026 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली में मामला दर्ज कराया गया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले का जल्द खुलासा होने तथा दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलने की उम्मीद है। टीम में नागेश तिवारी, बाल्मीकि पाठक, राजेश सिंह, तारकेश्वर सिंह, विकास राय, डब्लू कुमार, जयराम प्रसाद यादव एवं गुड्डू सिंह शामिल रहे। सभी सदस्यों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि न्याय मिलने तक संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।




Recent Comments