दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।खरीदाहा-भिठ्ठी सड़क के बीच गुरूवार की रात बाइक पर सवार इंजीनियर समेत दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते मेें इंजीनियर उदय कुमार गिरी(30) की मौत हो गई जबकि घायल छोटू कुमार गिरी का इलाज चल रहा है।मृत इंजीनियर उदय कुमार गिरी भेल्दी थाने के चांदचक निवासी नागेश्वर गिरी का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के चांदचक गांव के नागेश्वर गिरी के पुत्र उदय कुमार गिरी अपने गांव के ही छोटू कुमार गिरी के साथ गुरूवार की देर शाम बाइक से अपने घर से गौरा थाने के गौरा महमदपुर अपनी बहन के यहां जा रहे थे जैसे ही टेहटी के समीप पहुंचे कि एक ट्रक ने जोरदार ट्रक मार दी जिसमें दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोंनो घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में इंजीनियर उदय कुमार गिरी की मौत हो गई जबकि छोटू का इलाज चल रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद मृत इंजीनियर उदय कुमार गिरी का शव चांदचक गांव में आते ही परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई।अपने पति का शव देखते ही पत्नी काजल देवी मूर्छित होकर गिर पड़ी। वह जब भी होश में आती पति के शव से लिपटकर रोने लगती।मां शोभा देवी अपने बेटे के लिए छाती पीट-पीटकर रो रही थी।वहीं
पिता नागेश्वर गिरी बेसूध पड़े हुए थे।बड़े भाई शिक्षक धर्मन्द्र गिरी, अमरेंद्र कुमार गिरी के आंखों से आंस सूखने का नाम नहीं ले रहा था।वही मृतक के मासूम पुत्री हर्षिता व अभिराज अपने मृत पिता के तरफ टुकूर-टुकूर देख रहा है।मृत उदय तीन भाइयों में सबसे छोटा था।