
छपरा। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 7 साल के कार्यकाल पूरे होने पर पूरे देश मे एक सप्ताह का सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
इसी कड़ी में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में आधा दर्जन युवाओं ने रक्तदान कर इस कोरोना काल मे एक मिसाल पेश किया
आज के इस रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के भाजपा अध्यक्ष श्री राम दयाल शर्मा और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र उपाधयाय ने सयुक्त रूप से की।
इस कार्यक्रम में प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी चरण दास, भाजयुमो कार्य समिति सदस्य अवधेश जी, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रकाश राज,अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार, किशन शुक्ला , नीरज सिंह, पंकज सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, महामंत्री नेहा यादव आदि लोग उपस्थित थे




Recent Comments