दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय आधुनिक सुविधाओं से होगा लैश
बेतिया।पूर्व मध्य रेल के बेतिया रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य जोरो पर है । रेल अभियंता मोतिहारी अर्जुन सिंह ने बताया कि यह प्रतीक्षालय सभी आधुनिक सुविधाओ से लैस होगा जो पूर्णतः वातानुकूलित होगा जिसमे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेल अभियंता ने बताया कि प्रतीक्षालय रेल महाप्रबंधक के आगमन के पूर्व चालू होने की संभावना है ।

*नियोजित शिक्षकों को नही मिलेगा वित्तीय प्रभार*
बेतिया।जिले के विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को विद्यालय का वित्तिय प्रभार नही मिलेगा यदि किसी विद्यालय में कोई भी नियोजित शिक्षक वित्तीय प्रभार में है तो उन्हें अविलम्ब प्रभार अपने अगल-बगल में सबसे नजदीक के विद्यालय में कार्यरत जिला संवर्ग के शिक्षक को देना होगा साथ ही प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी भी ये घोषणा करके जिला कार्यालय को सूचित करेंगे कि उनके प्रखण्ड के किसी भी विद्यालय में कोई भी नियोजित शिक्षक वित्तीय प्रभार में नही है । इस आशय का पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने निर्गत कर जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित किया है । कार्यक्रम पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि कार्यालय के पत्रांक 3487 दिनांक तेईस सितम्बर दो हजार सत्रह के द्वारा आदेशित किया गया था कि मध्य विद्यालय , उत्क्रमित मध्य विद्यालय में यदि जिला संवर्ग के शिक्षक पदस्थापित नही है तो उस विद्यालय के अगल-बगल के सबसे नजदीक के विद्यालय में प्रभार हस्तगत किया जाए और इस आदेश का अनुपालन करते हुए प्रतिवेदन की मांग की गई थी परन्तु अब तक कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध नही कराया गया । जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने पत्र ने कहा है कि पत्र प्राप्ति के बाद आदेश का अनुपालन करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यह प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएंगे की उनके प्रखण्ड में एक भी नियोजित शिक्षक वित्तीय प्रभार में नही है अन्यथा निरक्षण के क्रम में यदि किसी प्रखण्ड में नियोजित शिक्षक प्रभार में पाए जाते है तो सम्बंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्घ विभागीय कारवाई की जाएगी । विदित हो कि विभिन्न प्रखंडो में दर्जनों नियोजित शिक्षक वित्तीय प्रभार में अब तक बने हुए है जो कि वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन है जिसमे प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी की मिलीभगत से इनकार नही किया जा सकता है ।