तरैया में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
#बनिया हसनपुर गांव मे 35 लाख की लागत से बनेंगा ग्रामीण सड़क
तरैया (सारण) :11.97.2018 :
मुख्यमंत्री ग्राम-टोला सम्पर्क योजना के तहत बनिया हसनपुर गाँव मे बुधवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया।यह सड़क चंचलिया पंचायत के बनिया गाँव को भलुआ बाँध से जोड़ता है।मुख्य बाँध से रिंग बाँध तक ग्रामीण सड़क को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण से गाँव के लोगो को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।जिससे वर्षात के दिनों में लोगो के आवागमन का समस्या समाप्त।हो जागेगा।जी.टी.एस. एन. वाई. योजना से 35.53 लाख की लागत से बनिया गाँव मे नथुनी राय के घर से भगत सहनी के घर तक 0.500 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण होगा।जिसका शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से गाँव का संपर्क सीधे मुख्य सड़क से हो जाएगा।विधायक ने कहा कि आप सभी ग्रामीणों को अगर कोई समस्या है तो मुझे बेहिचक बताये मैं आपकी समस्या का समाधान करूँगा।आपकी समस्याओ से लड़ना और उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य है।शिलान्यास के बाद विधायक ने लोगो को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही।उक्त मौके पर विकास कुमार सिंह,नवीन भास्कर,ऋषि सिंह,सोनु सिंह,अशोक कुमार राय,धर्मेन्द्र राय, अशोक यादव,सुजीत ठाकुर व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments