
मांझी। मांझी विधान सभा क्षेत्र से रालोसपा बसपा जीडीएस फ्रंट के प्रत्याशी ओम प्रकाश कुशवाहा ने कई क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद बताया कि मेरी लड़ाई सभी समाज के दबे, वंचित पीड़ित, शोषित, दलित पिछड़े लोगों के हक के लिए है। वर्षों से किया जा रहा मेरा संघर्ष का अब रंग दिखने लगा है। जनता पूरी तरह से जग चुकी है। यह चुनाव मांझी की दशा और दिशा दोनों तय करेगा। मुझे मौका मिला तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित हर क्षेत्र में सुधार होगा और सबके अरमान पूरे होंगे। सबसे पहले जनता के मान-सम्मान की रक्षा करूंगा। क्षेत्र में मेरे पीछे उमड़ रहा जन सैलाब इस बात का प्रतीक है कि लोग पुरानी व्यवस्था को बदलने को पूरी तरह से तैयार हैं। साथ में रवींद्र बौद्ध, मनोज राम, लक्ष्मण मांझी, सलीम मियां, डॉ जमीर, अजय शंकर वर्मा, हसनैन अली, भोला राम, रामकिशुन शर्मा, वासदेव शर्मा, पवन कुमार, रोहित शर्मा, जितेंद्र प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद, रमाकांत प्रसाद, उत्तम कुमार उपाध्याय आदि थे।




Recent Comments