विशुनपुरा गांव में कृषक हित समूह का गठन
परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) :प्रखंड के भोपतपुर पंचायत के विशुनपुरा गांव में हरेंद्र सिंह के दरवाजे पर एटीएम सतीश सिंह के देखरेख में कृषि, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तथा मशरूम उत्पादन कार्य करने के लिए बैठक हुई। बैठक में एटीएम सिंह ने मृदा सुधार, हरित चादर योजना, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यांत्रिकरण, जीरोटीलेज से खेती,मशरूम उत्पादन, सूक्ष्म सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, फसल बीमा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही आत्मा योजना व कृषक हित
समूह व कृषक उत्पादक संगठन(एफपीओ) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए कृषक हित समूह का गठन किया गया, जिसका नाम विशुनपुरा किसान सहयोग समिति रखा गया।
—




Recent Comments