
माहवारी स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है-डॉ किरण
छपरा : सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” व महिला मित्र समूह के द्वारा “स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहर के गंगा देवी आर्य कन्या मध्य विद्यालय साहेबगंज में किया गया। इस अवसर पर किशोरियो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान के इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्षा मीणा अरुण,शहर के महिला चिकित्सिका डॉ किरण ओझा,रिंकी मिश्रा,विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार,नवीन कुमार,पूनम कुमारी,मांडवी कुमारी,मंजू कुमारी,अरविंद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण ने कहा कि विद्यालयों में किशोरियो के लिए ऐसे कार्यक्रम होने से निश्चित परिवर्तन होगा,किशोरियों के लिए ऐसे कार्यक्रम क्रमबद्ध रूप से होते रहने चाहिए ।
शहर की महिला चिकित्सिका डॉ किरण ओझा ने किशोरियो को बताया कि माहवारी स्वच्छता अपनाने से कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मित्र समूह की अध्यक्षा रिंकी मिश्रा ने कहा कि माहवारी के दिनों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है समय-समय पर किशोरियों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है और हम इसका निर्वहन करते रहेंगें।
*ऐंजल पैड बैंक गाँव मे बेटियों को माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ने की करेगी कोशिश*
कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों को बताते हुए सोशल सर्विस एक्सप्रेस के भवर किशोर ने बताया की संस्था निरंतर ऐसे गाँव का चयन करेंगी जहाँ जरुरतमंदो को मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जायेगा। गाँव-गाँव से बेटियों को इस अभियान में जोड़ा जायेगा। संस्था महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके खास दिनों में होने वाली परेशानियों को जागरूकता के माध्यम से दूर करने की कोशिश करेगी ।पैड बैंक का संचालन जायका द्वारा किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एंजल द हेल्पिंग हैंड्स की अध्यक्षा अर्चना किशोर,आयोजन समिति के अध्यक्ष परमात्मा मिश्रा,शिखाप्रिया,प्रीति आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन खुशबू ने किया।




Recent Comments