बैंक से निकासी कर जा रहे खाताधारक से उच्चको ने बीस हजार उड़ाये 
मशरक :  सेन्ट्रल बैंक शाखा मशरक से 20 हजार रूपये निकाल कर घर लौटने के क्रम में एक बदमाश ने रूपये से भरा झोला ले कर भाग गया। पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा खजुरी गांव के बिन्दा सिंह मशरक सेन्ट्रल बैंक शाखा से 20हजार रूपये निकाल कर घर जाने के क्रम में मशरक डाक बंगला चौक के पास एक होटल में खाना खाकर जब हाथ धो रहे थे। इसी बीच मौके का फायदा उठा कर एक बदमास ने रूपये से भरा झोला लेकर फरार हो गया। हल्ला हुआ अलग बगल के लोग बात समझ पाते। तब तक बदमास फरार हो गया। बिन्दा सिंह 20हजार रूपये से भरा झोला लेकर भागने वाले बदमास के पीछे दौड़ने का प्रयास किये। लेकिन वह भाग गया। तो वे मशरक थाना पुलिस को सूचना दिए। पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है।