राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने ​पूरे देश मे GST लगाया
सेंट्रल डेस्क
भारत के महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश मे GST को लागू कर दिया।
संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने बटन दबाकर GST को लागू किया।
    इसके पूर्व आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विस्तार से GST पर चर्चा की। वित्त मंत्री के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में GST के फायदों की चर्चा की।

    राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश मे GST लागू होना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने संसद भवन में अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री के साथ GST को पूरे देश मे लागू किया।

रात्रि 12 बजे देश मे GST लागू किये जाने के बाद देश के कई इलाकों में लोगो ने फटाखे फोड़े व GST को देशहित में बताते हुवे इसका स्वागत किया।