यमनी सेना के हमले में कई सऊदी सैनिक ढेर, सऊदी अरब ने की पुष्टि
अब्दुल मुत्तलिब रज़ा ( Edited by आज़ाद नेब )
सऊदी अरब ने कहा है कि यमनी सीमा पर नजरान के इलाक़े में यमनी सैनिकों के हमले में उसका एक सैनिक मारा गया है। हालांकि यमनी सेना का कहना है कि इस हमले में कई सऊदी सैनिक ढेर हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि रियाज़ यमन में जारी लड़ाई में मारे जाने वाले अपने सैनिकों की मौत की रिपोर्टों पर अकसर चुप्पी साधे रहता है। सऊदी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि सीमा पर यमनी सेना के हमले में सारजेंट साद बिन नासिर अल-सुबय की मौत हो गई।
इस बीच, यमनी सेना ने सऊदी अरब के जीज़ान इलाक़े में अलतवाल क्रासिंग पर सऊदी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। यमनी सैन्य सूत्रों के मुताबिक़, इस हमले में दर्जनों सऊदी सैनिक मारे गए हैं।




Recent Comments