सारण :अमनौर में राजद विधायक के असामयिक निधन पर कार्यकार्ताओं ने जताया शोक

#दैनिक खोज खबर डेस्क
अमनौर
अमनौर हरनारायण पंचायत के विकास भवन परिसर में विजय कुमार विधार्थी की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया. उक्त शोकसभा में राजद कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद के विधायक मुद्रिका सिंह यादव के आकस्मिक निधन को राजनीतिक छति बताया. वहीं कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. उक्त मौके पर रामप्रवेश महतो, अम्बिका राय, राजबल्लम राय, तारकेश्वर प्रसाद, रवि कुमार राम, रामायण साह, आलोक कुमार आदि राजद कार्यकर्ता शामिल थे.





Recent Comments