
बोले मशरक एमओ- उपभोक्ताओं के बीच राशन किरासन का वितरण ससमय करें
मशरक ( सारण )मशरक प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को नवपदस्थापित एमओ अमरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पैक्स अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए नवपदस्थापित एमओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि जनवितरण ब्यवस्था के रासन किरासन के वितरण में धांधली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। आप सभी जनवितरण दुकानदार अपने अपने वितरण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बीच उचित मूल्य पर प्रतिमाह राशन किरासन का वितरण करें। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जनवितरण प्रणाली की दुकान जहां से गरीब व असहाय वर्ग के लोगों को प्रतिमाह चावल व गेहूँ का वितरण किया जाता है। प्रतिमाह केरोसिन तेल का भी वितरण होता है। आप सभी अपने अपने पोषक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर तथा प्रतिमाह उपभोक्ताओं के बीच चावल गेहूँ तथा केरोसिन तेल का वितरण हर हाल में समय पर करना सुनिश्चित करें। बैठक में सबसे पहले नवपदस्थापित एमओ ने अपना परिचय देते हुए सभी डीलरों से परिचय लिया। बैठक में पैक्स अध्यक्ष विजेन्द्र तिवारी, रामाशंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, कुमारी सबिता सिंह, ललन सिंह, पंचदेव राय, बिरेंद्र सिंह, गौतम ओझा, शुभनारायण सिंह, परमेश्वर प्रसाद, बच्चा कुंवर, ट्रिंकल कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Recent Comments