दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
साठी थाना क्षेत्र के बसंत पुर गांव में कल छापेमारी कर दीपक कुमार को 35 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो उसमें उक्त युवक को प्रतिबंधित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. कांड दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.