दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिले के बेतिया जोड़ा शिवालय मंदिर के पास नजरबाग पार्क के सामने राज देवड़ी में पारा मेडिकल के लिए पहला इंस्टिट्यूट ‘ दिल्ली पारा मेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खुला है । जिले में इस पहले पारा मेडिकल इंस्टिट्यूट खुलने से इलाके के छात्रों के लिए इस क्षेत्र में रोजगार की
संभावनाएं बढ़ गयी हैं। एनएसडीसी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से संबद्ध इस इंस्टीट्यूट पारा मेडिकल से सम्बंधित विभिन्न कोर्सों का डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स शामिल किया गया है। यहाँ के निदेशक डॉ रसीद सिद्दीकी ने बताया कि इसी इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रयोगशाला टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन , अप्टोमेस्ट्रीट दंत प्रयोगशाला टेकनीशियन, रक्त बैंक टेक्नीशियन , कार्डिएफ केयर टेक्नीशियन, रेडियोलोजी टेक्नीशियन, हिस्टो टेक्नीशियन, औपथ्यात्मिक टेक्नीशियन , हाइजीन एवं सिमिट्री टेक्नीशियन, मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, आपातकालीन चिकित्सा टेक्नीशियन, बेसिक शिक्षक सहायक दंत स्वास्थ्य डेंटल का सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं । जहाँ प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था दी जायेगी वहीं सौ फीसदी कैम्पस प्लेसमेंट भी सुनिश्चित है। उन्होंने बताया की बेरोजगारी दूर करने के लिए यह इंस्टीट्यूट खोला गया है।