रेल प्रशासन का 07191/07092 सिकन्दराबाद-रक्सौल-सिकन्दराबाद विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी दस ट्रिपों में चलाने का निर्णय

वाराणसी 22 जनवरी:
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेल प्रशासन ने 07191/07092 सिकन्दराबाद-रक्सौल-सिकन्दराबाद विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी दस ट्रिपों में चलाने का निर्णय लिया है।
07091 सिकन्दराबाद-रक्सौल साप्ताहिक विशेष गाड़ी सिकन्दराबाद से प्रत्येक मंगलवार 23, 30 जनवरी, 06, 13, 20, 27 फरवरी, 06, 13, 20, 27 मार्च, 2018 को तथा 07092 रक्सौल-सिकन्दराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी रक्सौल से प्रत्येक शुक्रवार 26 जनवरी, 02, 09, 16, 23 फरवरी, 02, 09, 16, 23 एवं 30 मार्च,2018 को चलाई जायेगी।
07091 सिकन्दराबाद-रक्सौल साप्ताहिक विशेष गाड़ी सिकन्दराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर काजीपेट से 23.32 बजे, दूसरे दिन रामागंुडम से 00.42 बजे, मनचेरियल से 01.00 बजे, बल्लारषाह से 04.40 बजे, सेवाग्राम 06.37 बजे, नागपुर से 07.45 बजे, बेतुल से 10.40 बजे, इटारसी से 14.00 बजे, पिपरिया से 14.52 बजे, जबलपुर से 17.25 बजे, कटनी से 18.45 बजे, सतना से 20.35 बजे, इलाहाबाद से तीसरे दिन 01.25 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.52 बजे, मंडुवाडीह से 04.30 बजे, वाराणसी 05.05 बजे, मुगलसराय से 05.50 बजे, बक्सर से 07.10 बजे, आरा से 08.14 बजे, दानापुर से 09.12 बजे, पटना से 10.00 बजे, बख्तियारपुर से 10.47 बजे, मोकामा से 11.20 बजे, बरौनी से 12.30 बजे, समस्तीपुर से 13.28 बजे, दरभंगा से 14.30 बजे, सीतामढ़ी से 16.05 बजे, बैरगेनिया से 16.47 बजे छूटकर रक्सौल 18.15 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 07092 रक्सौल-सिकन्दराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी रक्सौल से 12.45 बजे प्रस्थान कर बैरगेनिया से 14.07 बजे, सीतामढ़ी से 14.40 बजे, दरभंगा से 16.05 बजे, समस्तीपुर से 17.05 बजे, बरौनी से 18.15 बजे, मोकामा से 18.55 बजे, बख्तियारपुर से 19.30 बजे, पटना से 20.40 बजे, दानापुर से 20.57 बजे, आरा से 21.27 बजे, बक्सर से 22.16 बजे, मुगलसराय से दूसरे दिन 00.30 बजे, वाराणसी से 01.25 बजे, मंडुवाडीह से 01.42 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.22 बजे, इलाहाबाद से 04.40 बजे, सतना से 07.35 बजे, कटनी से 08.55 बजे, जबलपुर से 10.45 बजे, पिपरिया से 12.40 बजे, इटारसी से 14.50 बजे, बेतुल से 16.30 बजे, नागपुर से 19.40 बजे, सेवाग्राम से 20.40 बजे, बल्लारषाह से 23.25 बजे, तीसरे दिन मनचेरियल से 00.50 बजे, रामागुंडम से 01.08 बजे, काजीपेट से 02.30 बजे छूटकर सिकन्दराबाद से 06.55 बजे पहुंचेगी ।
इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा 02 एस.एल.आर. सहित कुल 23 कोच लगेंगे ।
ये जानाकरी जनसम्पर्क अधिकारी / वाराणसी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है ।




Recent Comments