बेतिया – नौतन:– पुर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन पर युवा कार्यकर्ताओ को किया गया सम्मानित
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं ) बिहार :–
नौतन — विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के खलवाखाप टोला गांव मे किशोर सिंह के अवास पर बुधवार के दिन पुर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर नौतन बिधानसभा के युवा नेता कार्यकर्ताओ की सम्मानित सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अटलबिहारी बाजपेयी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दर्पण पर दिप प्रज्वलित व फुलमाला अर्पित कर किया गया। जिला वरीय पदाधिकारी व स्थानीय भाजपा विधायक नारायण साह ने केंद्र मे चल रही भारतीय जनता पार्टी सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की जमेवारी बुथ युवा पीढ़ी को सौंपी । तथा कहा कि कुव्यवस्था को दुरूस्त करने और प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनो को सकार करने के लिए हम सब प्रतिबध्द है जिस प्रकार हमे विकास के बदौलत गुजरात व हिमाचल प्रदेश मे सरकार बनाने का मौका वाहा की जनता ने दिया है उसी प्रकार भारत के सभी राज्यो मे भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है विकास ही हमारा मुल्य मंत्र है और हमेशा रहेगा ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय गिरी ने किया । वही बलुआ के बेली माई स्थान पर भी उत्तरी मंडल के कार्य समिति की बैठक हुयी । जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर ने किया । मौके पर विधायक नारायण साह उपस्थित रहे । कार्य समिति की बैठक मे विधायक नारायण साह ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर 24- 25- 26 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा । और 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात रेडियो के द्वारा प्रत्येक बूथ पर चौपाल लगाकर सुनाया जाएगा। सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दिया गया कि मन की बात रेडियो से अपने भी सुने और दूसरों को भी सुनाएं मौके पर विधानसभा प्रभारी संजय कुमार मिश्रा मंडल प्रभारी उमाकांत सिंह प्रभारी बलिराम दुबे सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल शाह विधायक प्रतिनिधि अशोक सिंह मनोज कुशवाहा दक्षिण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह किशोर सिंह संजीत कुमार मोहम्मदी हजाम जयकरण यादव संभू सोनी शंभू सिंह अमित तिवारी राकेश कुमार धर्मेंद्र राम गणेश प्रसाद पूर्वी नौतन मुखिया मनोज पासवान मकसूदन दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे




Recent Comments