विद्यालय परिसर से छात्र की साइकिल चोरी
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : मुख्यालय स्थित द सन साइन पब्लिक स्कूल परिसर से एक छात्र की साइकिल चोरी हो गई।पीड़ित छात्र थाना क्षेत्र के छतीसी निवासी साहेब रजा के पुत्र अताउल हक की है। वह उक्त विद्यालय में पढ़ने आया था। विद्यालय के परिसर में साइकिल खड़ी कर कक्षा में पढ़ रहा था तभी अज्ञात चोरों ने उसकी साइकिल चुरा ली। इस मामले में विद्यालय के निदेशक असफाक खान ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि इसके पहले भी सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, इकरा पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों से दर्जनों छात्रों की साइकिल की चोरी हो चुकी है।
इस घटना से छात्र चिंतित हैं।
—




Recent Comments