सारण:मढौरा में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में हर बूथ पर कमल क्लब के गठन पर हुआ चर्चा 

मढौरा
स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई जिसमे आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को देखते हुये पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष चर्चा की गयी। युवाओ को पार्टी से जोङकर प्रत्येक बुथ पर कमल क्लब का गठन करने पर बल दिया गया। इस क्लब मे कम से कम 10 युवा को प्रत्येक बुथ स्तर पर जोङा जायेगा जो पार्टी के विचारो से लोगो को अवगत करायेंगे। बैठक मे मुख्य रुप से उपस्थित जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ,भाजयुमो जिला प्रभारी सोनु सिंह, पप्पु सिंह , युवराज भास्कर,संतोष राय,नगर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,नागेंद्र राय,मुकेश सिंह,रामबाबु सिंह,सौरभ शांडिल्य, राजन तिवारी सहित प्रखंड युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता मौजुद थे।