मढ़ौरा(सारण) । थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोइयां में शादी का झांसा देकर एक युवती से महिनों तक संबंध बनाने और अब शादी से मुकर जाने का एक मामला सामने आया है । मामले में युवती ने स्थानीय थाना में रेप का एक प्राथमिकी दर्ज करा कर आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है । दौलतगंज छपरा की युवती ने कहा है कि वह अपने फुआ के घर मिर्जापुर असोइयां में रहती थी । फुआ के घर के बगल का नागेश्वर राम का पुत्र रोहित कुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया । फिर शादी का झांसा देकर वह बराबर शारीरिक सम्बंध बनाने लगा । इस दौरान वह प्रिग्नेंट हो गयी तो रोहित ने अकेले घर में मांग में सिंदूर डाल कर शादी कर ली । इस बीच रोहित और उसके परिजन उसपर बच्चा गिराने का दबाव देने लगे । बीते 18 मई को रोहित के पिता नागेश्वर राम ,मां आशा देवी, बहन रिंकी कुमारी , चन्द्रेश्वर राम , चन्द्रेश्वर राम की पत्नी अन्य ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट किया जिससे बच्चा नष्ट हो गया । उसके हालात की जानकारी होने पर उसके परिजन मढ़ौरा रेफरल अस्पताल ले जाकर ईलाज करवाया । मामला सामने आने पर गांव में पंचायती हुई जहा आरोपी के परिजन ने शादी के लिए सहमति दे दी । बाद में शादी करने से मुकर गए । पीड़ित युवती ने कहा की मामले को लेकर तीन बार पंचायती हुई है लेकिन आरोपी के परिजन ने बात नही मानी । पीड़िता ने थानाध्यक्ष से सभी आरोपी पर कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है ।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
- छपरा विधायक छोटी कुमारी ने श्रीमद्भागवत कथा की पावन कलश यात्रा में लिया हिस्सा
- मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में मिलेगा सम्मान, भाजपा नेता राकेश सिंह ने दी बधाई
- मढ़ौरा: इसरौली पैक्स चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अध्यक्ष पद पर तीन और प्रबंध कारिणी के लिए 13 ने भरे पर्चे
- मढ़ौरा: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में एसडीपीओ ने बंद चीनी मिल के जंगल-झाड़ व लोहा-कबाड़ ठिकानों पर पहुंच की जांच पड़ताल
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा द्वारा पीड़ित को ₹2,00,000 की मुआवजा राशि का चेक किया गया प्रदान
- छपरा इप्टा का नाटक ‘द लास्ट क्राई’ सहरसा नाट्योत्सव के लिए चयनित, किशोर रंगकर्मियों ने तेज की तैयारी
- अनिश्चितकालीन अनशन का सकारात्मक परिणाम: विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभाविप की सभी मांगों पर दिया लिखित आश्वासन
- छपरा में आयोजित हुई ‘एक शाम शाद अजीमाबादी के नाम’ काव्य गोष्ठी, वक्ताओं ने की उनके साहित्य की सराहना
- छपरा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीपोत्सव: विधायक छोटी कुमारी के नेतृत्व में गौतम ऋषि मंदिर और शिशु पार्क में जले दीप
- बनियापुर: एमडी उच्च विद्यालय कन्हौली में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- पानापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मढ़ौरा में भव्य दीपोत्सव: गढ़देवी व शिलानाथ मंदिर परिसर में जले सैकड़ों दीप
- सारण एसएसपी का पानापुर थाना पर औचक निरीक्षण: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और प्रभावी गश्ती के निर्देश

Recent Comments