दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

साठी थाना की पुलिस ने रात्रि में भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित तस्कर को पकड़ा। जब्त शराब ट्रैन से लाकर नरकटियागंज ले जाने के क्रम में टेलीफोन एक्सचेंज के पास मिला गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए तस्कर सोनु कुमार 23 सब्जी मंडी वार्ड- 13 नरकटियागंज का निवासी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पूर्व से रम्भू हत्या कांड में शूटर की भूमिका में जेल की हवा खा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद शराब का तस्करी करता रहा। पकड़े गए शराब कैशिनो प्राइड कंपनी का 180 एमएल की 36 बोतल और 750 एमएल की 10 बोतल, रॉयल किंग 375 एमएल 20 बोतल कुल 66 बोतल में 21.480 लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है। अब देखना यह है कि इस कारोबार मे सोनू के साथ और कौन कौन सफेदपोश शामिल हैं और पुलिस क्या खुलासा करती है।