सिवान :महिला हेल्पलाइन की पदाधिकारी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज मामले में तीन नम्बर पर एफआईआर दर्ज
# महिला विकास निगम विभाग के द्वारा ग्रुप बना कर 38 जिलों के पदाधिकारियों का नम्बर किया गया था सार्वजनिक
#बिहार के सभी जिले के परियोजना प्रबंधक का नम्बर है शामिल
#परवेज अख्तर
सिवान :
महिलाओं पर हो रहे दुराचार के खिलाफ सरकार द्वारा संचालित संस्था महिला हेल्पलाइन को बनाया गया था। तब से यह संस्था सभी जिलों में संचालित है। गौर करने वाली बात यह है कि इस संस्था की सभी पदाधिकारी महिला ही है। हाल में दहेज प्रताड़ना एवं बाल विवाह से मुक्ति दिलाने का पूरा इंतजाम बिहार सरकार द्वारा किया गया है। इसी के लिए महिला विकास निगम विभाग द्वारा एक ग्रुप बनाया गया था जिसमें 38 जिला के जिला परियोजना प्रबंधक सह संरक्षण पदाधिकारी का नम्बर सार्वजनिक किया गया था ताकि किसी भी तरह का महिलाओं पर हो रहे दुराचार का तुरंत सूचना दे सके और ये संस्था उसको सुलझाएगी। लेकिन यहां महिला हेल्पलाइन के इन नम्बरो को जोड़कर किसी अज्ञात द्वारा तीन ग्रुप बनाया गया है। जिसमे यह पदाधिकारी के अलावा अन्य को भी जोड़ा है और उसपर अश्लील मैसेज करता है। साथ ही सिवान महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक सह संरक्षण पदाधिकारी श्वेता कुमारी के सरकारी नम्बर 9771468031 पर अश्लील मैसेज एवं कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। इस बारे में महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक श्वेता कुमारी ने 18 जनवरी को एसपी नवीन चंद झा से मिलकर सारी बाते बताई एवं तीनों ग्रुप के नम्बर के ऊपर एफआईआर के लिए आवेदन दिया। जिसपर एसपी ने तुरंत कार्यवाई करते हुए नगर थाने में आवेदन को भेज दिया एवं तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिया। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने 23 जनवरी को तीन मोबाइल नम्बर के अज्ञात धारकों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर प्राथमिकी को 24 जनवरी को कोर्ट में प्रेषित कर दिया। इस मामले में महिला हेल्पलाइन की पदाधिकारी ने बताया कि मेरे सरकारी नम्बर 9771468031 पर 9432145389 इस नम्बर से कॉल और अश्लील मैसेज करता है। तथा तीन नम्बरों से अलग-अलग ग्रुप बना कर ग्रुप में मैसेज करता था। पहला ग्रुप नम्बर 9855718713 इससे ग्रुप बनाया है। दूसरा ग्रुप जो 8758561332 नम्बर से बना है और इसका नाम ग्रुप में कुमैल अशरफ है तथा तीसरा ग्रुप 6200453216 नम्बर से बना है और इसका नाम कौशर राजा और यह अपने ग्रुप का नाम मखदूम सराय सिवान का डॉन लिखा है। इस संबंध में तीन नम्बरों पर एफआईआर दर्ज किया जा चुका है जो 8798561332, 9855718713 एवं 9432145389 है। ज्ञात हो कि इस ग्रुप में 38 जिला के परियोजना प्रबंधक शामिल है लेकिन इस पहल के लिए सिवान परियोजना प्रबंधक श्वेता कुमारी आगे आई। इस संबंध में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। तीनों नम्बरों की जांच की जा रही है जल्द ही सारी जानकारी मिल जाएगी तो कार्यवाई की जाएगी।




Recent Comments