नरकटियागंज संवाददाता की रिपोर्ट:-


पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत बेतिया पुलिस के कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने शिकारपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। जिससे थाना में अफरा तफरी मच गई। श्री वर्मा ने शुक्रवार की शाम शिकारपुर थाना का औचक निरीक्षण के दौरान एएसपी शिवकुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में श्री वर्मा बताया कि रात्री गस्ती पर विशेष ध्यान दें। उसके साथ शराबबंदी के अभियान में तेजी लाने को भी निर्देशित दिया। श्री वर्मा ने कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए तथा पुरानी लंबित मामले को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार, एएसपी शिव कुमार, थानाध्यक्ष कृष्ण के गुप्ता व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।