पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया जिला में अपराध और अपराधियों का बोलबाला अचानक से इस कदर बढ़ रखा था कि आए दिन लूट और हत्या से जिला भयभीत हो उठा था। ऐसे में बेतिया में कुछ माह पूर्व पदस्थापित पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के लिए अपराध और अपराधी एक चुनौती बन गई थी जिसको श्री वर्मा ने बखूबी चुनौती स्वीकारते हुए कई अलग अलग मामलों के पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी करके एक बड़े स्तर के अपराधियों का उद्भेदन किया है।
पुलिस अधीक्षक बेतिया ने एक विशेष टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में बनाई और अपने कुशल निर्देशन में जिला स्तरीय अपराधियों को नहीं ब्लकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के लूट और हत्या के पांच अभियुक्तों (1) रंजन_सिंह उम्र 42 पिता स्व. फिरंगी साह सा. पटखौली थाना पटखौली ओपी जिला बगहा (2) सैयद्घीन_उर्फ_शंकर_सिंह_उर्फ_राहुल उम्र 40 पिता स्व. नज्जी मियां सा. सिसवा बाजार जयसवाल नगर थाना कोठीभार जिला महराजगंज (यूपी) (3) अल्ली_हसन_उर्फ_मुखिया उम्र 42 पिता चिन्नगी मियां सा. सिरिसिया बेलवा थाना साठी जिला प. चम्पारण, (4) शेख_निजामुद्दीन उम्र 45 पिता स्व. शेख शाह मोहम्मद सा. बगही बनकटवा थाना चनपटिया जिला प. चम्पारण बेतिया एवं (5) #एजाज_अहमद_उर्फ_रियाजुद्दीन उम्र 55 पिता स्व. मो. हदीस सा. सवनही पट्टी धुमनगर थाना फुलवरिया श्रीपुर ओपी जिला गोपालगंज को लूट की राशि 73500, चरस 2 किलो, हत्या में प्रयोग 9एमएम पिस्टल, देशी कट्टा, घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और 8 पीस मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी होने पर सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कई चौंकाने वाले ब्यान के साथ अपने सभी सहयोगियों का खुलासा किया है। उनके निशान देही पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार पांचों अभियुक्त का अपराधिक इतिहास बेतिया जिला में नगर थाना बेतिया कांड संख्या 339/19 (29/04/19),447/19 (17/11/19),830/19 (11/11/19)एवं 745/20 (23/11/20),मनुआपुल ओपी कांड संख्या 752/20 (02/12/20)एवं लौरिया थाना कांड संख्या 167/20 (12/10/20),बगहा जिला के सेमरा थाना कांड संख्या 35/05 (19/01/05),133/05 (19/07/05) व पटखौली ओपी कांड संख्या 481/19 (31/08/19) और पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिला में छतौनी थाना कांड संख्या 92/10 (22/09/10)व 77/20 (13/02/20) एवं सुगौली थाना कांड संख्या 594/19 (30/12/19) है। इसके अलावे उत्तर प्रदेश और नेपाल में भी कई बड़ी घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है।
छापेमारी दल में राकेश कुमार भास्कर पुनि सह थानाध्यक्ष नगर थाना, उग्र नाथ झा पुनि सह थानाध्यक्ष मुफ्फसील थाना, मो. अलाउद्दीन पुअनि नगर थाना, राजरूप राय व राजेश झा तकनीकी शाखा प्रभारी, सिपाही निर्भय कुमार, मनीष कुमार, लौरिया थानाध्यक्ष राजीव रजक, योगापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार, मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष निर्भय राय, बानुछापर ओपी संजीव कुमार, सिकटा थानाध्यक्ष मनीष शर्मा, थानाध्यक्ष नवलपुर ओपी और थानाध्यक्ष चनपटिया थाना शामिल रहें।




Recent Comments