मढ़ौरा(सारण)। क्षेत्र में जहरीली शराब से से मौत के लेकर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मढ़ौरा प्रखंड के लालापुर गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। वहीं जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों से मिल भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने आश्रित परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि जहरीली शराब पीने से मृत के आश्रित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलवाने का हरसंभव प्रयास करूंगा। भाजपा नेता ने कहा कि जिन्होंने शराब पीकर मरे, उसमें उसके परिजनों का कोई दोष नहीं है, इसलिए प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने वर्ष 2016 के गजट की चर्चा करते हुए कहा की ये उस समय के गजट में पास हुआ हैं कि जिस व्यक्ति की जहरीली शराब पीकर मरने वाले या किसी आपदा से मरने पर सरकार चार लाख के मुवावजा राशि देगी। गजट के पेज न 42 पर उल्लेख है जिसे गोपालगंज मे जहरीली शराब पीने से जिनलोगो की मौत हुई थी उस समय सरकार खुद मुआवजा दी और आज सारण में भयावह शराब कांड हुआ है तो मुवावाजा देने से मुख्यमंत्री नितीश कुमार की विफल सरकार अपने वादे से मुक्कर रही है। जो सरकार पिछड़ा अति पिछड़ा दलित महादलित सुबह साम करती है आज मरने वालों मे 90% इसी समाज के लोग हैं। आज उन्ही लोगो को मुआवजा देने से इंकार कर रही है, इस से यह साबित होता है कि आप किन लोगों की हितैसी है। इस मौक़े पर गुस्साए लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर उपस्थित मढ़ौरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, धर्मनाथ सिंह , बलबीर सिंह, जमुना महतो, नावलेश महतो , गुड्डू सिंह ,अखिलेश सिंह , भारतेश्वर सिंह, शेष नारायण सिंह, बसंती देवी ,लीलावती देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी, कुसुम देवी , निर्मला देवी, सुंधा देवी, कविता देवी, चिंता देवी, मनोज ग्वाला, रंजित सिंह, अनुज सिंह, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।