
छपरा। सारण निवासी और हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह, आईजी (पुलिस) को हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी से नवाजा है। इस आशय की अधिसूचना हिमाचल सरकार द्वारा 14 फरवरी को ही कर दी गयी है। श्री सिंह की कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए इस वरिष्ठ पद की जिम्मेदारी दी गयी है।
जय प्रकाश सिंह मूलतः गाँव : टेघरा, मांझी के एक साधारण किसान परिवार के रहने वाले हैं। उनका स्वभाव अत्यंत सरल है और सारण के लोगों से विशेष लगाव रखते हैं। वे एक भूतपूर्व सैनिक अधिकारी भी रह चुके हैं। उन्हें दो राज्यपालों और एक केन्द्रीय मंत्री के साथ कार्य करने का भी अनुभव है। एक सैनिक अधिकारी से आईजी पुलिस तक का सफर और अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी पूरे सारण के युवावर्ग के लिए प्रेरणादायी है। उनकी अप्रत्याशित सफलता से उनके गाँव सहित पूरा सारण गौरवान्वित है।




Recent Comments