जीरादेई। प्रखण्ड के राजबंशी देवी उच्च विद्यालय ठेपहाँ के परिसर में जन जीवन हरियाली योजना को सफल बनाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे डी सी एल आर संजय कुमार,जीरादेई बी डी ओ शुनिल कुमार गौंड, अंचलाधिकारी अनुज कुमार,पी ओ योगेन्द्र सिंग,बी सी ओ ,मुखिया मुन्ना सिंह,के साथ भाजपा नेता विनोद तिवारी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा लाया गया यह महत्वपूर्ण जन जीवन हरियाली योजना मनुष्य के साथ-साथ पशु, पक्षी, नदी-तालाब और पूरे जगत के लिए उपयोगी है। जिससे मानव अपने साथ-साथ अपने आने वाले पीढ़ी को भी सुरक्षित कर सकता है। इस सरहनीय योजना का मैं पूरे मन से समर्थन करता हूँ और पूरे जीरादेई विधानसभा की जनता से अपील करता हूँ कि इस योजना को सफल बनाने के लिए 19 जनवरी को अपने घर से निकलकर विशव कीर्तमान स्थापित किया जाय।
मौके पर कृषि समंवयक चंद्रप्रकाश मिश्रा,पाठक जी, सलाहकार कृष्णा यादव,सरोज कुमार,हरेराम जी,काजल कुमारी,रूपक दुबे,श्रीराम भारती, रंजीत श्रीवास्तव,संदीप कुमार के साथ अनेक लोग उपस्तिथ रहे।




Recent Comments