
बीजेपी ने 481वी जयंती पर महाराणा प्रताप को किया याद
गड़खा(सारण)।भारतीय जनता पार्टी गड़खा पूर्वी के कार्यकर्ताओं द्वारा वीर सेनानी योद्धा व देश प्रेमी तथा मातृभूमि के रक्षक महाराणा प्रताप 481 वी जयंती मन मंडल अध्यक्ष प्रो हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह के और भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप आजीवन अकबर से लड़ते रहे हार नहीं मानी तथा मुगल सेना से लड़कर आजादी के लिए संघर्ष किया घास की रोटी खानी पड़ी जंगल में रहकर भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं किया। आज के नौजवानों एवं राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके आदर्श व संकल्पों को जीवन में उतारना चाहिए। प्रो हरेंद्र कुमार संजय कुमार सिंह श्रीनिवास सिंह त्रिगुणानंद पांडेय,बजरंग दल के सोनू सिंह, पपलू सिंह, दीपू कुमार सिंह हरिप्रसाद सिंह राधा मोहन सिंह कपिलेश्वर सिंह विनोद कुमार सिंह सुबोध सिंह बबलू सिंह शिवांशु शेखर महेश सिंह उपस्थित थे।




Recent Comments