मांझी(सारण)। प्रखंड के गोढा पर डोमपड़ाव के समीप सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक ताड़ का पेड़ बिजली के एलटी केबल पर लुढ़क गया। संयोग से पेड़ सीधे रोड पर नही गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता। हालांकि अभी भी खतरा टला नही है। सुचना देने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कदम नही उठाये जाने से लोगों में नाराजगी दिखी। देर शाम तक ताड़ का पेड़ केबल के सहारे झूल रहा था। हालांकि बिजली आपूर्ति बाधित थी। मामला अलियासपुर फीडर क्षेत्र का है।