दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नवलपुर के खैरटिया बल्डीहा गांव में दहेज की मांग को ले पति ने नगीना खातुन (19) को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में नवलपुर थाने में नगीना खातुन ने पति अफरोज आलम के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। आरोपी जेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एफआईआर में नगीना खातुन ने बताया है कि जनवरी 2018 में उसकी शादी गांव के ही अफरोज आलम से हुई थी। पति बाइक व सोने के आभूषण की मांग कर रहा था। परिजनों ने उसे पूरा नहीं किया तो गर्भवती होने के बावजूद भी उसे केरोसिन छिड़क जलाने का प्रयास किया गया। बाद मेें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।




Recent Comments