सारण :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने संगठन विस्तार करते हुए पी. एन. सिंह डिग्री महाविद्यालय में किया कार्यसमिति का गठन

छपरा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छपरा ने संग़ठन के कार्य क्षेत्र को बढ़ाते हुए देश हित में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए *पी. एन. सिंह डिग्री महाविद्यालय* में कार्यकारणी इकाई का गठन किया गया।
इस दौरान अभाविप छपरा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश कुमार मोदी ने छात्रों को संग़ठन के कार्यपद्धति एवं संरचना से अवगत कराया तथा छात्रों को अपने अधिकारों को प्राप्त करने व् देश की मुख्य धारा से जुड़ कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। नव गठित महाविद्यालय इकाई की घोषणा अभाविप बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंशीधर कुमार ने किया।
इस नए महाविद्यालय इकाई में *कॉलेज अध्यक्ष राजन कुमार, वहीं कॉलेज मंत्री छोटू सिंह* को बनाया गया। इसके अलावा *कॉलेज उपाध्यक्ष* विशाल कुमार, टिंकू सिंह, *कॉलेज सह मंत्री* चिंटू सिंह, *कला-संस्कृति प्रमुख* नितेश कुमार, *SFD प्रमुख* विकाश कुमार, वहीं चिंकू कुमार सिंह, पप्पू कुमार, रुस्तम अली, हर्ष कुमार को कॉलेज कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।
दूसरी और आज रिविलगंज प्रखंड में भी अ०भा०वि० का इकाई गठन किया गया जिसमें रिविलगंज के नगर मंत्री जयनंदन पंडित को बनाया गया।




Recent Comments