दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 23-12-2018 दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एमजेके कॉलेज बेतिया के प्रांगण में शिक्षक सहायता कोष का गठन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में शिक्षक साथियों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना । विभिन्न प्रखंडों से आए हुए शिक्षक साथियों द्वारा चर्चा उपरांत निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी-*
*1.सदस्य बनने के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क 50 रुपये और सहायता शुल्क 300.00 रु छमाही जमा करना होगा ।*
*2.सदस्यता के 3 माह के बाद ही सहायता की राशि उपलब्ध कराई जाएगी । सहयोग लेने वाले सदस्य को संचालन समिति के नाम आवेदन देना होगा । आवेदक की स्थिति का आकलन करने के बाद सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी ।*
*3.इस सहायता का लाभ सदस्य शिक्षको के माता-पिता , पत्नी और 2 बच्चों पर भी लागू होगा ।*
*4.दुर्घटना और बीमारी की अवस्था मे तुरन्त 10000 (दस हजार ) रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी , आवश्यकता पड़ने पर संचालन समिति की बैठक उपरांत सहायता की राशि बढ़ाई जा सकती है ।*
*5.कोष द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि को फिलहाल छह माह से एक वर्ष के अंदर अपनी सुविधानुसार वापस करना होगा ताकि अन्य शिक्षकों की सहायता की जा सके ।*
*6.सदस्य की मृत्यु होने पर सहायता कोष में सदस्य द्वारा जमा की गई राशि और विशेष सहायता के रूप में सभी सदस्यों द्वारा न्यूनतम 500.00 रु(पाँच सौ ) की दर से आर्थिक मदद उनके आश्रितों को दी जाएगी ।*
*(अगर सहायता कोष में 1000 सदस्य है तो 1000 ×500 = 500000 ( पांच लाख ) + जमा राशि दी जाएगी ।)*
*7.प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदा से ग्रस्त होने पर सदस्य को आवश्यक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी ।*
*8.सेवानिवृति के पश्चात भी कोई शिक्षक यदि सदस्य बने रहना चाहते है तो वो रह सकते है लेकिन सहायता का लाभ केवल पति+पत्नी पर लागू होगा। शिक्षक की मृत्यु होने पर उनके द्वारा जमा की गई राशि उनकी पत्नी/पति को वापस की जाएगी एवं संचालन समिति द्वारा निर्णयोपरांत विशेष सहायता दी जाएगी ।*
*9.जिला से बाहर स्थानांतरण होने पर भी सदस्य बने रहने पर उपरोक्त नियम लागू रहेगा ।*
*10.सदस्य शिक्षकों को आवश्यकतानुसार न्यायिक परामर्श निःशुल्क दिलाया जाएगा।*
*11.सहायता कोष का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक शांतिनगर शाखा बेतिया में खोला जाएगा जिसका संचालन समिति द्वारा नामित तीन सदस्यों के द्वारा किया जाएगा ।*
*12.संचालन समिति एवं सदस्यों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों एवं विचारों के उपरांत आवश्यकतानुसार संशोधन किया जाएगा ।*
*आज की बैठक में प्रियंका गुप्ता , राहुल राज , रविन्द्र कुमार सिंह , उपेंद्र कुमार , सुनील तिवारी , अविनाश कुमार , अमितेश कुमार , शैलेन्द्र कुमार गुप्ता , राजन कुमार , प्रवीण कुमार , रविरंजन कुमार , राजन कुमार पटेल , राजन कुमार बरनवाल , संजय कुमार , बृजेश कुमार , सुनील सिंह , जफर इमरान , गौतम जीतू , राजेश पांडेय , रितेश कुमार , प्रशांत शर्मा , अमित कुमार , चंदन कुमार , अरविन्द कुमार , सुजीत कुमार , पवन कुमार , प्रकाश कुमार , रत्नेश कुमार , विजय कुमार , दीपक कुमार अनिल मिश्र , महेंद्र कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।