बेतिया :– लौरिया के सभी मुख्य चौराहो तथा एन एच अठाइस बी को महादलित समाज के लोगो ने किया बंद।

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा लौरिया पंं.चम्पारण बेतिया बिहार:–
लौरिया प्रखंड क्षेत्र में बन्द का मिला जुला असर रहा ।सभी सरकारी प्रतिष्ठान एवं दुकान खुले रहे जबकि यातायात पुरी तरह बाधीत रहा ।जगह जगह टायर जलाकर यातायात बाधीत करने की कोशिश की गई ।इस बन्दी का नेतृत्व जयप्रकाश प्रकाश ने किया जब कि मौके पर हिमांशु कुमार लालबाबु राम नारायण राम बाबूलाल राम बिनोद राम जितेन्द्र राम सुदामा राम विजय राम मनोज राम रेणु देवी शिवपुजन राम राम रामेश्वर राम सहीत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

बंद का नेतृत्व कर रहे जयप्रकाश प्रकाश ने उपस्थित लोगो से कहा की अनुसुचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम को निस्भावीत करने के विरोध मे भारत बंद को पुणँतः सफल बनाने मे एकता बनाये रखें। अपने पांच सुत्री मांग के समर्थन मे लगभग चार घंटे सडक जाम रखा। जाम मे फसे लोग परेशान दिखे वही प्रधानमंत्री के विरोध मे गगनभेदी नारे लगाए गये बस टैम्पू व अन्य सवारी बंद रहेप्र।मौके पर नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन भी कियासमाचार लिखे जाने तक आवागमन चालू नहीं हो सका था।